सपा नेता की 26 साल की बेटी को लेकर फरार हुआ 47 साल का भाजपा नेता, पार्टी ने किया निष्कासित, केस दर्ज

Hardoi

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

हरदोई (उप्र) | उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के एक नेता की बेटी के साथ भाग जाने के बाद, बीजेपी नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं. मामले में FIR दर्ज की गई है. वहीं बीजेपी ने नेता को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त’ होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है.

बीजेपी नेता आशीष शुक्ला 47 साल के हैं जबकि सपा नेता की बेटी महज 26 साल की हैं. शुक्ला का 21 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है.

सूत्रों के मुताबिक, जब लड़की के परिवार ने उसकी शादी तय की, तो दोनों भाग गए.

भाजपा के हरदोई जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि आशीष शुक्ला पार्टी के शहर महासचिव थे.

उन्होंने कहा, “पार्टी की नीतियों के विरुद्ध कार्य और आचरण में ढिलाई के कारण उनसे (आशीष शुक्ला) से पद छीन लिया गया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. आशीष शुक्ला का अब पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस आशीष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है.”

फिलहाल मामले में जांच चल रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!