कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा सरकार के मंत्री ने दिया था विवादित बयान, हाई कोर्ट ने कहा 4 घंटे में दर्ज हो FIR

VIJAY SHAH
The Hindi Post

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने पर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह को जमकर फटकार लगाई है. निर्देश दिया गया है कि उनके खिलाफ 4 घंटे के अंदर में FIR दर्ज होनी चाहिए. असल में एक कार्यक्रम में बिना कर्नल सोफिया का नाम लिए विजय शाह ने एक ऐसा बयान दिया जिस वजह से वह बुरी तरह घिर गए. कांग्रेस तक ने उनके खिलाफ एक्शन की मांग की.

विजय शाह ने क्या बोला था?

जानकारी के लिए बता दें कि विजय शाह ने कहा था कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, उन्हीं कटे-पिटे लोगों को उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिन्दुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी-तैसी करने के लिए हमारे जहाज से उनके घर भेजा. अब उन्होंने बिना नाम लिए कर्नल सोफिया के धर्म को लेकर टिप्पणी की, ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

अब हाई कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और विजय शाह को जमकर फटकार लगाई. हाईकोर्ट में जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच ने दो टूक कहा कि 4 घंटे के अंदर में उनके खिलाफ FIR दर्ज हो, इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी कि गुरुवार को होने वाली है. वैसे इस विवादित बयान के लिए विजय शाह ने खुद माफी मांग ली है, यहां तक बोला है कि दसे अलग संदर्भ में ना देखा जाए क्योंकि ‘हमारी बहनों’ ने बहत ताकत से सेना के साथ मिलकर पहलगाम हमले का बदला लिया है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!