बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई, सांसद वरुण गांधी का नाम लिस्ट से गायब

Varun Gandhi

फाइल फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का गुरुवार को पुनर्गठन कर दिया। पर इस कार्यसमिति में इस बार वरुण गांधी, जो की पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा सांसद है, का नाम गायब है। ऐसा माना जा रहा है कि गांधी द्वारा लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करना उनको भरी पड़ गया। पार्टी ने उनका नाम राष्ट्रीय कार्यसमिति से बाहर कर दिया।

वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना की निंदा की थी जिसमे चार किसानों सहित नौ लोगो की मौत हो गई थी। वरुण ने गुरुवार को घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रदर्शनकारियों की हत्या करके उनको चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने आगे लिखा कि न्याय होना चाहिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चार पहिया लक्ज़री गाडी लोगो को रौंदते हुए निकल जाती है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि दो अन्य चार पहिया गाड़िया पहली गाडी के पीछे चल रही होती है। इसी के बाद हंगामा मच जाता है और चारो और चीख-पुकार का मंजर होता है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!