लोकसभा चुनाव से पहले संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) की खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है.
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के मुताबिक बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे.