अजीबोगरीब चोर ! छतों-बालकनी से चुराता था महिलाओं के अंडरगारमेंट्स फिर उनका यूं करता था ‘इस्तेमाल’
महिलाओं के अंगवस्त्र चुराने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)
अजीबोगरीब चोर ! छतों-बालकनी से चुराता था महिलाओं के अंडरगारमेंट्स फिर उनका यूं करता था ‘इस्तेमाल’
भोपाल की कोलार पुलिस ने एक अनोखे चोर को पकड़ा है. यह चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था और फिर उन्हें पहनकर घूमता था.
मामला मंगलवार देर रात अमरनाथ कॉलोनी का है जहां आरोपी एक डेयरी संचालक के घर में घुसा और बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गया.
पीड़ित के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे बालकनी में किसी की परछाईं दिखाई दी. जब मैंने गेट खोलकर आवाज लगाई तो आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर भाग निकला. भागते समय उसका श्रमिक कार्ड घर में गिर गया जिस पर उसका नाम दीपेश लिखा था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया.
पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह सो रहा था और चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स उसने पहन रखे थे. इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है.
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी तरह की चोरी कर चुका था.
Hindi Post Dot In
