रोडवेज बस ने पहले बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर तेज स्पीड में 12 KM तक घसीटा, हुई मौत, देखें VIDEO

Etah (1)
The Hindi Post

एटा | यूपी के एटा से हिट-एंड-ड्रैग (टक्कर मरना और गाड़ी को घसीटते हुए ले जाना) का मामला सामने आया है. यहां यूपी रोडवेज की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी और फिर उसे लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है. यह घटना 19 व 20 मई की दरमियानी रात को हुई.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की बस बाइक को घसीटते हुए लेकर चलती चली जा रही है.

घटना के पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पहचान विकास वार्ष्णेय के रूप में हुई है.

एटा पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!