पहले हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा की फिर दुर्गा मां के चक्कर लगाने लगा, मंदिर में कुत्ते का यह व्यवहार देख उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम….., VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)
पहले हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा की फिर दुर्गा मां के चक्कर लगाने लगा, मंदिर में कुत्ते का यह व्यवहार देख उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम….., VIDEO
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक छोटे से गांव में इन दिनों एक कुत्ता लोगों की आस्था और जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है. इसका कारण है उसका असामान्य व्यवहार. बताया जा रहा है कि वह पहले कई घंटों तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता रहा, फिर दुर्गा मां की मूर्ति के चारों ओर घूमने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, वह अब मंदिर में एक स्थान पर शांत होकर बैठ गया है.
इस दृश्य को देखकर कई श्रद्धालु इसे ‘दैवीय चमत्कार’ मान रहे हैं. लोग दूर-दराज से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं. वह इस कुत्ते को देखना चाहते है. यह पूरा मामला नगीना तहसील के गांव नंदपुर स्थित एक प्राचीन मंदिर का है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चार दिनों तक देवी-देवताओं की परिक्रमा करने वाला एक कुत्ता अब लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। लगातार परिक्रमा के बाद वह थककर बैठ गया है। श्रद्धालु उसे खाने-पीने की चीजें अर्पित कर रहे हैं और हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं।
मंदिर परिसर और बाहर मेले… pic.twitter.com/kPKCBmfdMJ
— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) January 16, 2026
— Amar Mishra (@Anti_LJ_Force) January 14, 2026
मंदिर में उमड़ी भीड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते का व्यवहार सामान्य नहीं लगता. पहले मूर्तियों की परिक्रमा करना और फिर शांत होकर बैठ जाना लोगों को हैरान कर रहा है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इस दृश्य को देखने और अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने के लिए यहां पहुंच रहे है.
आस्था के बीच बढ़ी रौनक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़ बढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर के बाहर छोटे दुकानदारों ने दुकानें लगा ली हैं. यहां प्रसाद, खिलौने और खाने-पीने की चीजें बिक रही हैं, जिससे माहौल मेले जैसा हो गया है. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
विश्वास और सोच का फर्क
जहां कुछ लोग इस घटना को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह कुत्ते की स्वाभाविक या स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति हो सकती है.
Hindi Post Dot In
