18-साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिता गिरफ्तार, पीड़िता ने खुद ही पापा के गंदे काम को किया रिकॉर्ड और पहुंची थाने

Rape Depression volkan-olmez-wESKMSgZJDo-unsplash

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

बिहार के समस्तीपुर में अपनी ही बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक 50 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं।

यह गिरफ्तारी तब हो सकी जब युवती ने अपने पिता की गंदी हरकत का वीडियो एक छुपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की ने न्याय पाने के लिए इस विडियो को रिकॉर्ड किया था और इसे सबूत के तौर पर लेकर थाने गई। इसके बाद आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

18 साल की युवती ने अपने पिता पर उसके साथ रेप करने और उसको धमकाने का गंभीर आरोप लगाया हैं। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही हैं।

रोसड़ा के एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने कहा कि, “पीड़िता जो वायरल वीडियो में दिख रही है वो पुलिस के सामने पेश हो चुकी है। वीडियो में जो व्यक्ति गलत काम करते हुए दिख रहा है वो बताया जा रहा है कि वह पीड़िता का पिता है। उसको अरेस्ट कर लिया गया है। गहन जांच-पड़ताल के बाद, इसमें कार्रवाई की जाएगी की जाएगी।”

आरोपित पिता समस्तीपुर में पेशे से शिक्षक हैं।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!