हत्या के आरोप में बिहार की जेल में बंद छात्र ने पास की आईआईटी जैम परीक्षा, हासिल की 54वीं रैंक
प्रतीकात्मक फोटो (हिंदी पोस्ट)
बिहार की नवादा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) परीक्षा पास कर ली हैं. इस विचाराधीन कैदी का नाम सूरज कुमार हैं और वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं. वह 2021 से जेल में हैं.
आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सूरज ने देश में 54वा स्थान हासिल किया हैं.
सूरज पिछले एक साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था. वह वारसलीगंज थाना अंतर्गत अपने गांव मोसमा में अपने घर आया हुआ था जब उसके और पड़ोसी के परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.

सूरज के पड़ोसियों ने इस मामले में एक मुकदमा दर्ज करवाया और इसमें सूरज का नाम भी जोड़ दिया गया. इसके बाद 19 अप्रैल 2021 को सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया.
जेल अधीक्षक, अभिषेक कुमार पांडेय ने सूरज की मदद करते हुए उसको प्रतियोगी किताबें अन्य स्टडी मटेरियल और स्टेशनरी दिलवाई. इस मदद मिलने से सूरज ने अपनी पढाई जारी रखी और एग्जाम पास कर लिया.
इस इम्तेहान को देने के लिए, सूरज को पैरोल पर जेल से बाहर निकलने की छूट मिली थी. यह परीक्षा इसी साल फरवरी में हुई थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
