महावीरी झंडा जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, थानाध्यक्ष सहित कई घायल, VIDEO
महावीरी झंडा जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
महावीरी झंडा जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, थानाध्यक्ष सहित कई घायल, VIDEO
मुजफ्फरपुर | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर ओपी अंतर्गत मीनापुर गांव में महावीरी झंडा जुलूस पर हुई पत्थरबाजी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष के सिर में भी चोट लगी है.
मामला राजेपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव का है. गांव में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान हुई रोड़ेबाजी में कई लोग घायल हो गए. जुलूस पर छतों से रोड़े बरसाए गए. इसमें करीब दो दर्जन लोगों को चोट आई है.
रोड़ेबाजी में राजेपुर ओपी अध्यक्ष राधेश्याम, दारोगा मुन्ना यादव समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हुए है. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण थानेदार और दारोगा का एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. इस दौरान एक झोपड़ी में आगजनी भी हुई.
सूचना मिलने पर एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शहर से करीब 100 पुलिसवालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई. मेडिकल वैन भी गांव पहुंची. घायलों का मेडिकल वैन में चिकित्साकर्मियों ने इलाज किया. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
महावीरी झंडा जुलूस के दौरान हिंदुओं के साथ डी
फिर से बर्बरता |मुगलों की भीड़ द्वारा अपनी छतों पर चढ़ झंडा यात्रा पर बेहिसाब पथराव किया गया है |
घटना पाकिस्तान अफगानिस्तान या किसी मुसलमान देश की नहीं बल्कि भारत के बिहार मुजफ्फरपुर की है |
मुजफ्फरपुर पुलिस बताएं क्या कार्यवाही… pic.twitter.com/wPizrXHPKb
— THE JAT ASSOCIATION (@Jatassociation) August 1, 2025
बांसघाट गांव से महावीरी झंडे का जुलूस निकला था जो मीनापुर गांव होते हुए लखनसेन अखाड़ा पहुंचकर विसर्जित होना था. इस दौरान रास्ते में शीतल सेमरा समेत कई गांव के लोग महावीरी झंडे के साथ जुलूस में शामिल हुए. लखनसेन में बड़े पैमाने पर महावीरी मेला लगता है. बांसघाट से जब जुलूस निकला तो उसके आगे और पीछे पुलिस चल रही थी. पुलिस की ओर से जुलूस की वीडियो ग्राफी कराई जा रही थी. मीनापुर गांव पहुंचने के बाद जुलूस का विरोध होने लगा. हालांकि, जुलूस का रूट प्रशासनिक स्तर पर पहले ही तय किया जा चुका था. बताया गया कि तीन साल पहले भी यहां जुलूस को लेकर विवाद हुआ था.
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव की है. जुलूस निकाले जाने के क्रम में छत पर कुछ से उपद्रवी तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गई. उसमें कुछ लोग जख्मी हुए हैं. जुलूस के साथ चल रहे थाना प्रभारी को भी चोट लगी है. स्थिति नियंत्रण में है. घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
आईएएनएस
