मानवता शर्मसार: बिहार में नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जिन्दा जलाया

Rape-

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

पटना | बिहार में बुधवार को दो सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आईं, जिसमें अपराधियों ने सबूत मिटाने के लिए एक नाबालिग को जिंदा जला दिया, वहीं एक मूक वधिर पीड़िता की आंखें फोड़ दी।

मुजफ्फरपुर जिले से बुधवार को एक नाबालिग के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ पांच दिसंबर को गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना प्रारंभ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। वे जब घटना की जानकाारी मिलने के बाद मंगलवार को गांव पहुंचे तब साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि तीन जनवरी को उनकी पुत्री जब घर में अकेले थी, तभी गांव के चार युवक घर में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जिंदा जला दिया। घर में धुंआ उठता देख गांव के लोग पहुंचकर कुछ समझ पाते तब तक चारों युवक भाग निकले।

पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री का शव भी उन्हे अब तक नहीं मिला है।

दर्ज प्राथामिकी में बताया गया है कि पांच दिसंबर को भी देर रात गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उन युवकों ने मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। अश्लील वीडियो को वायरल करने और हत्या करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करते थे। यह बात पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को भी बताई थी। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो 3 जनवरी की सुबह किशोरी को अकेले पाकर घर में घुस गए।

सरैया पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!