अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य एक साथ आए नजर, फोटो हुई वायरल

Akhilesh Yadav and Keshav Maurya (1)
The Hindi Post

अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य एक साथ आए नजर, फोटो हुई वायरल

 

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए. अक्सर सोशल मीडिया पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के बीच तीखी तकरार होती रहती है. मीडिया में भी दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और तंज कसते रहते हैं. हालांकि जब दोनों नेता पटना एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे तो हंसते और मुस्कुराते नजर आए.

अखिलेश यादव और केशव मौर्य की दो तस्वीरें सामने आई हैं. जिनमें दोनों नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीरों से आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि ये नेता अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ तंज कसते रहे हैं और जमकर निशाना साधते हैं. फोटो में दिख रहा है कि अखिलेश यादव और केशव मौर्य के साथ उनके समर्थक भी देखे जा सकते हैं.

बता दें कि अखिलेश यादव आरजेडी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि केशव मौर्य बीजेपी और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. दोनों ही नेता यूपी में एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!