नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर के चेहरे से हटाया हिजाब, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर के चेहरे से हटाया हिजाब, वीडियो हुआ वायरल
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवाद में घिर गए हैं. दरअसल, सोमवार को पटना में एक सरकारी कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे.
आरोप है कि इसी दौरान नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटा दिया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने साझा किया है. आरजेडी ने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए है.
पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?”
वीडियो में नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मंच पर नजर आ रहे है. इस दौरान नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे होते है.
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने एक बयान में कहा कि यह महिलाओं का अपमान है. उन्होंने इसे मुस्लिम समुदाय का भी अपमान बताया.
Has nitish kumar fucking lost his mind?
How is this not an outrage of modesty of a woman?
Touching her without her consent, even hurting her in the act?
WHAT A CREEP BUDDHA pic.twitter.com/DQO7yNsOMg
— Nehr_who? (@Nher_who) December 15, 2025
अहमद ने कहा, “नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाना महिलाओं का अपमान है. यह घटना मुस्लिम समुदाय के प्रति एनडीए सरकार की मानसिकता और रवैये को दर्शाती है.”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को खुश करने की राजनीति कर रहे है.
आरजेडी ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है. पार्टी का कहना है कि इस घटना से महिलाओं और अल्पसंख्यकों की भावनाएं आहत हुई हैं.
हालांकि, विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब तक न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और न ही बिहार सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने आया है.
बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद हॉल में 1,283 आयुष (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने सभी नव-नियुक्त आयुष डॉक्टरों को शुभकामनाएं भी दी.
By IANS
