कौन बनेगा करोड़पति-14 : अमिताभ बच्चन को कानपुर के अनिल माथुर से मिले ‘ठग्गू के लड्डू’

Kaun Banega Crorepati (1)
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर कानपुर के एक सहायक शिक्षक अनिल माथुर ने विशेष लड्डू दिए. इन लड्डूओं का नाम है ‘ठग्गू के लड्डू’. यह लड्डू कानपुर में बहुत मशहूर है. बच्चन ने अनिल को लड्डू लाने के लिए धन्यवाद दिया. अनिल, मेहंदी एक्सपर्ट भी है.

बिग बी को लड्डू देते हुए अनिल माथुर ने कहा, “ये विशेष मिठाई, मैं आपके लिए प्रसिद्ध दुकान ‘ठग्गू के लड्डू’ से लाया हूं. अभिषेक बच्चन जब कानपुर में ‘बंटी और बबली’ की शूटिंग करने के लिए आए थे, तब उन्होंने इन लड्डूओं का स्वाद लिया था.”

विज्ञापन
विज्ञापन

‘केबीसी 14’ के प्रतियोगी अनिल माथुर ने बिग बी को अपने मेहंदी डिजाइन भी दिखाए. बच्चन ने उन्हें अपना जुनून जारी रखने के लिए कहा और ये भी कहा कि मेहंदी डिजाइन करना आसान काम नहीं है.

बाद में, प्रतियोगी अनिल ने बच्चन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं एकमात्र मेगास्टार, श्री अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मेरी बड़ी तमन्ना थी कि मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर आउ. फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट राउंड जीतने और हॉट सीट पर आने का अनुभव मैं कभी नहीं बुल पाऊंगा.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!