छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया, विरोध स्वरूप वह वही फर्श पर बैठे
फोटो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ट्वीट की गई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर जिला प्रसाशन द्वारा रोक लिया गया।
विरोध स्वरूप भूपेश बघेल एयरपोर्ट के अंदर ही फर्श पर बैठ गए और कहा कि वह अपनी नेता से मिलने आए हैं और उनसे मिले बिना वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लखीमपुर खीरी नहीं सीतापुर जाना चाहते हैं।
यह शायद पहली बार हैं जब एक मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी जो बघेल को एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे उनको अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली।
बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है। pic.twitter.com/4wwslm9bZr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
भूपेश बघेल, प्रियंका गाँधी वाड्रा से मिलने सीतापुर जाने वाले थे। प्रियंका अभी सीतापुर में हिरासत में हैं।

