प्यार की खातिर गोस्वामी से खान बना शुभम, गौमांस तक खाया फिर……, युवक ने फिर से अपनाया हिंदू धर्म
हिंदू धर्म में वापसी करने की प्रक्रिया के दौरान शुभम गोस्वामी / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
प्यार की खातिर गोस्वामी से खान बना शुभम, गौमांस तक खाया फिर……, युवक ने फिर से अपनाया हिंदू धर्म
शुभम गोस्वामी से अमन खान बने युवक की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू धर्म में वापसी कराई गई. गुफा मंदिर में महंत श्री रामप्रवेश दास महाराज, विद्वान पंडितों और मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में अमन खान का घर वापसी संस्कार शुरू हुआ. गंगा जल, तुलसी जल पिलाकर उसे पवित्र किया गया. मंत्रोच्चार के साथ अमन खान को तिलक लगाकर भगवान विष्णु और भगवान श्रीराम का स्मरण कराया गया. इस दौरान अमन खान का मुंडन भी कराया गया. हिंदू धर्म में वापसी पर शुभम गोस्वामी ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए कहा कि अब वह बहुत खुश है. वह सुरक्षित महसूस कर रहा है.
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल के गुफा मंदिर में महंत श्री रामप्रवेश दास महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अमन खान बने शुभम गोस्वामी की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई. पूरे विधि-विधान के साथ यह प्रक्रिया संपन्न हुई. शुभम को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि बीते दिनों शुभम ने उन्हें अपनी पीड़ा अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसे सुनकर हर हिंदू ह्रदय द्रवित हो उठेगा. कुचक्र रचकर शुभम को जबरन अमन खान बनाया गया लेकिन अब वह फिर से शुभम गोस्वामी बनकर सम्मानजनक जीवन जी पाएगा. उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण करवाने वाले दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शुभम को न्याय मिला है. हर हिंदू भाई-बहन की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ खड़े हैं.
लव जिहाद से पीड़ित हिन्दू युवक को मिला न्याय…
हिन्दू विधि-विधान से हुई घर वापसी। pic.twitter.com/3cvVSi1Zkv— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) December 8, 2025
बताते चलें कि शुभम गोस्वामी जहांगीराबाद का रहने वाला है. एक मुस्लिम लड़की से उसे प्यार हो गया था. यह उसे फंसाने की साजिश थी. प्यार की खातिर उसे मुस्लिम बनने पर मजबूर किया गया. कर्नाटक के मैसूर में जमात में जाने के दौरान उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया. इस्लाम कबूलने के बाद उसे मारा-पीटा गया. गौ मांस खिलाया गया. जेल भी भिजवाया गया. वह करीब तीन साल तक अमन खान बना रहा. उसे 2023 में मुस्लिम बनाया गया था. शुभम ने बताया कि जहांगीराबाद के रहने वाले अब्दुल नईम ने लव जिहाद का षडयंत्र रचा था. अब इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
