10 सेकंड का खौफनाक मंजर: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, कई बार चकरी की तरह घूमा

Bhopal railway station 1 (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

10 सेकंड का खौफनाक मंजर: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, कई बार चकरी की तरह घूमा

 

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर 31 मार्च की रात एक दिल दहला देने वाला घटना घटी. दरअसल, भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस (19304) स्टेशन से रवाना होकर रफ्तार पकड़ चुकी थी. तभी एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया. वो प्लेटफॉर्म व बोगी के बीच बने गैप में जा गिरा. इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

फुटेज में देखा जा सकता है कि महज कुछ ही सेकंड में युवक ट्रेन की चपेट में आ जाता है. वह 4 से 5 बार चकरी की तरह घूम जाता है. कुछ ही क्षणों में वह अंधेरे में ओझल हो जाता है.

हादसे के तुरंत बाद जीआरपी और रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक हाथ पूरी तरह टूट गया है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है.

युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है और उसका मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने बेहोशी की हालत में खुद को बिहार का निवासी बताया था. पुलिस अब उसकी पहचान करने और परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!