गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन
नरेंद्र चंचल (फाइल फोटो/आईएएनएस)
नई दिल्ली | भारत में लोकप्रिय भक्ति गायन को फिर से परिभाषित करने वाले गायक नरेंद्र चंचल अब नहीं रहे। खबरों के मुताबिक, नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अनूप जलोटा, दलेर मेहंदी और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियों ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी है।
सत्तर और अस्सी के दशक में चंचल को अपने ‘जागरण’ हिट्स के साथ प्रसिद्धि मिली। खासकर के उन्हें विशेष रूप से शेरावाली माता के समर्पित गाने के लिए पहचाना जाने लगा। शेरावाली माता के लिए उनका गीत ‘चलो बुलावा आया है’ आज तक लोकप्रिय है। चंचल को उनके लाइव परफोर्मेस के लिए जाना जाता है।
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family and legions of fans. 🙏 pic.twitter.com/zXEBN07MbM
— Daler Mehndi (@dalermehndi) January 22, 2021
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family 🙏🙏
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 22, 2021
गायक ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई।
उन्हें 1974 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेनाम’ के शीर्षक गीत को प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है, जिसे आरडी बर्मन ने संगीतबद्ध किया था।
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, “गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्हें हिंदी फिल्मों में उनके भजन और कुछ उल्लेखनीय गीतों के लिए याद किया जाएगा। उनके प्रशंसकों और परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ओम शांति।”
Saddened to hear demise of Singer #NarendraChanchal ji , He will be remembered for his bhajans and some remarkable songs in Hindi films, My heartfelt condolences to his admirers and family. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/b4wpKfb17i
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) January 22, 2021
गायक दलेर मेहंदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
आईएएनएस
