पंजाब के सीएम को तगड़ा झटका, भगवंत मान के घर पर बीजेपी ने की बड़ी सेंधमारी, परिवार के इस सदस्य को पार्टी में कराया शामिल…

Bhagwant-Mann-2-1

फाइल फोटो

The Hindi Post

पंजाब के सीएम को तगड़ा झटका, भगवंत मान के घर पर बीजेपी ने की बड़ी सेंधमारी, परिवार के इस सदस्य को पार्टी में कराया शामिल…

 

चंडीगढ़ |  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने पार्टी की सदस्यता ली.

पंजाब भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ज्ञान सिंह मान के पार्टी में शामिल होने का वीडिया शेयर किया गया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी में सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान का स्वागत किया.

साथ ही पंजाब भाजपा के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर लिखा गया है कि पंजाब की जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व चाहती है, जिसकी गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है. पंजाब तेजी से ‘मिशन 2027’ की ओर बढ़ रहा है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ने लगी है.

बीजेपी में शामिल होते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

पंजाब भाजपा ने आगे कहा कि राज्य में भाजपा दिन-ब-दिन और मजबूत होती जा रही है. मौजूदा सत्ताधारी पार्टी ‘आप’ और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा की जन-हितैषी नीतियों और विकास के विजन के कारण लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अपने ही घर के भीतर से विश्वास का कम होना यह दिखाता है कि पंजाब की जनता अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है.

इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

सुनील जाखड़ ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान के चचेरे भाई ने भाजपा का दामन थामा है. आम आदमी के भ्रम में जो लोग आए थे, अब उनका भ्रम टूट रहा है. भाजपा में शामिल हुए बलजिंदर सिंह वडिंग ढाबा चलाते हैं. इनके यहां जीएसटी की रेड की गई और उनके ढाबे की रसोई बंद करा दी गई.

उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान सुन लें, पंजाब को ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे. जाखड़ ने कहा कि टीएमसी की तरह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को यहां से साफ करके भेजेंगे. अमृतसर भाजपा कार्यलय में आप के कार्यकर्ताओं ने शीशे तोड़े और गुंडागर्दी की. न ईडी की रेड रुकेगी और न सीबीआई.

आईएएनएस

पंजाब सीएम भगवंत मान के भाई ने भाजपा का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत


The Hindi Post
error: Content is protected !!