स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़े, खींचे एक दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

Girls gang fight on Bengaluru street (1)
The Hindi Post

बेंगलुरु के एक गर्ल्स स्कूल के बाहर, सड़क पर स्कूली छात्राओं के बीच आपस में मारपीट और एक दूसरे पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्कूल की यूनिफॉर्म पहने यह छात्राएं एक दूसरे को थप्पड़ मार रही है और बाल खींच रही है। वीडियो में देखा जा सकता हैं छात्राएं एक दूसरे को पीट रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे है।

हिंदी पोस्ट इस वीडियो को सत्यापित नही कर सकता। हालांकि यह मारपीट की घटना कब हुई इसकी जानकारी नहीं है। यह भी नही पता चल पाया है कि किस बात को लेकर लड़कियों के दो समूह आपस में भिड़ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के एक स्कूल के बाहर की है।

हालांकि जिस स्कूल का नाम लिया जा रहा है, उसकी तरफ से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने यूजर्स को सकते में डाल दिया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!