मां की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और मौसी की नहाते हुए वीडियो किए रिकॉर्ड, फिर उन्हें अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया, बेहद चौंकाने वाला मामला

woman girl holding phone in hand ChatGPT Image Feb 10, 2026, 04_22_44 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मां की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और मौसी की नहाते हुए वीडियो किए रिकॉर्ड, फिर उन्हें अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया, बेहद चौंकाने वाला मामला

 

बेंगलुरु (कर्नाटक) से एक अत्यंत विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उनकी बेटी ने उनकी निजी तस्वीरें और अपनी मौसी (महिला की बड़ी बहन) के आपत्तिजनक वीडियो चोरी-छिपे एक ‘वरुण’ उर्फ ‘गिरिधर’ नाम के व्यक्ति को भेजे हैं.

संदेह और मोबाइल की जांच
यह परिवार पिछले 25 वर्षों से बेंगलुरु में रह रहा है. पति-पत्नी के अलावा परिवार में दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी स्नातक है, जबकि छोटी बेटी अभी पढ़ रही है. पिता पेशे से रसोइया हैं और मां एक गृहणी है.

शिकायत के अनुसार, एक साल पहले बड़ी बेटी ने अपने पिता से स्मार्टफोन दिलाने की मांग की थी. लड़की का कहना था कि उसको पढ़ाई करने के लिए स्मार्टफोन की जरूरत थी. माता-पिता ने उसे स्मार्टफोन खरीदकर दे दिया. लेकिन मुसीबत तब शुरू हुई जब एक दिन महिला अचानक बेटी के कमरे में दाखिल हुई और उसे किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देखा. मां को देखते ही बेटी ने तुरंत कॉल काट दिया. इससे परिवार का शक गहरा गया.

फोन में मिला आपत्तिजनक कंटेंट

जब उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की गई तो आरोप है कि बेटी कथित तौर पर जवाब देने से बचती रही. माता-पिता ने अन्य रिश्तेदारों को इस बारे में बताया और उन्होंने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. उसने अपने फोन का पासवर्ड नहीं बताया. कई घंटों की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद, परिवार आखिरकार उस फोन को एक्सेस करने (खोलने) में सफल रहा.

जब फोन को देखा गया तो महिला (लड़की की मां) के होश उड़ गए. महिला (मां) का आरोप है कि उनकी बेटी के फोन में उनकी निजी तस्वीरें थे. यह तस्वीरें सोते समय क्लिक की गई थी. इन्हें वरुण को व्हाट्सप्प पर भेजा भी गया था.

इसके अलावा यह भी आरोप है कि महिला की बेटी ने अपनी मौसी के नहाते समय के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर उसी व्यक्ति को फॉरवर्ड किए थे.

शिकायत के अनुसार, वरुण के उकसाने पर युवती ने तस्वीरें और वीडियो उसको व्हाट्सप्प पर भेजे थे. परिजनों ने बेटी को वरुण से संपर्क खत्म करने और डेटा डिलीट करने को कहा लेकिन वो कथित तौर पर बहस करती रही.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक हफ्ते पहले बेटी ने कथित तौर पर घर छोड़ दिया. वह घर से से यह कहकर निकली कि वह वरुण से शादी करने जा रही है. वरुण की संदिग्ध पृष्ठभूमि और परिवार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित माता-पिता ने 5 फरवरी को पुलिस से मदद मांगी.

पुलिस की कार्रवाई
बेंगलुरु पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फिलहाल आरोपी वरुण की तलाश कर रही है और यह जांच की जा रही है कि क्या इन तस्वीरों का कहीं और प्रसार तो नहीं किया गया है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!