पेट्रोल खरीदने के लिए क्या ऐसा भी कर सकता है कोई ? 500 लीटर की पानी की टंकी सिर पर उठाकर पंप पर पहुंचा शख्स और……
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
पेट्रोल खरीदने के लिए क्या ऐसा भी कर सकता है कोई ? 500 लीटर की पानी की टंकी सिर पर उठाकर पंप पर पहुंचा शख्स और……
इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ देखने को मिल रही है. बस्ती जिले में एलपीजी सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हालात यह हो गए कि लोग गैलन, बाल्टी और डिब्बे लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं. इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति करीब 500 लीटर की पानी की टंकी सिर पर उठाकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया. इतनी बड़ी टंकी देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और हंसी भी नहीं रोक पाए.
पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुँच गया युवक
उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में एक पेट्रोल पंप पर तब अजीब नज़ारा देखने को मिला जब एक युवक नें पानी की टंकी लेकर पेट्रोल भरवाने पहुँच गया
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल देने से साफ मना कर दिया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया… pic.twitter.com/gDIKy5ZJ9I
— Aryan (@aryankumar86) March 27, 2026
लोग चर्चा करने लगे कि अगर टंकी में तेल भर भी गया तो वह व्यक्ति इसे ले कैसे जाएगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बस्ती के भादवाल पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है. एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि जिले में 185 पेट्रोल पंप हैं और सभी जगह आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है. अभी तक जमाखोरी या कालाबाजारी की कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और धैर्य बनाए रखें.
प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिया है कि यदि कोई व्यक्ति बड़े गैलन या ड्रम लेकर आए तो उसे जरूरत के अनुसार ही तेल दिया जाए. आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया है और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति अस्थायी है और जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल जमा न करने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि यदि लोग संयम बनाए रखें तो स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहेगी.
