लिव-इन में रह रही महिला की बेरहमी से हत्या, हत्यारोपी पर है 26….

Crime Depositphotos_24534333_L (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

लिव-इन में रह रही महिला की बेरहमी से हत्या, हत्यारोपी पर है 26….

 

बरेली | महिला की हत्या में शामिल अभियुक्त को पकड़ने में बरेली पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब महिला की हत्या के मामले में वांछित 25,000 रुपए के इनामी आरोपी आरिफ उर्फ गुड्डू को पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया.

अभियुक्त ने 4 जुलाई 2025 को एक घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता हिंदू समुदाय से थी. उसका विवाह आठ साल पहले पवन शर्मा से हुआ था लेकिन वैवाहिक कलह के कारण वह अपने पति से अलग होकर सेक्टर-7, ब्लॉक-8 में आरिफ उर्फ गुड्डू के साथ लिव-इन में रहने लगी थी.

इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगे जो धीरे-धीरे बढ़ने लगे. बताया जाता है कि घटना वाली सुबह किसी बात को लेकर हुए झगड़े में आरिफ ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

मामले में थाना बिथरी चैनपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया. आरिफ शाहजहांपुर जनपद का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने पुराने आवास से सामान लेने पहुंचा है. पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरिफ पैर में गोली लगने से घायल हो गया. मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुए. मुठभेड़ में कांस्टेबल दीपक भी घायल हुए हैं. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस का कहना है कि रामगंगानगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान महिला की हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. पुलिस टीम की आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी.

पुलिस ने आगे बताया कि अभियुक्त पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह शाहजहांपुर के थाना कटरा का हिस्ट्रीशीटर है. जांच के दौरान पता चला कि उस पर 26 मुकदमे हैं और 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था. उसे अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत स्थिर है. उसके पास से हथियार समेत मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!