शादी के 11 साल और इंस्टाग्राम…… प्रेमी के लिए दो बच्चों की मां ने छोड़ा घर, निराश पति ने उठाया यह खौफनाक कदम….
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
शादी के 11 साल और इंस्टाग्राम…… प्रेमी के लिए दो बच्चों की मां ने छोड़ा घर, निराश पति ने उठाया यह खौफनाक कदम….
बरेली में प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के 11 साल बाद महिला दो बच्चों को छेड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी. इससे आहत होकर उसके अधिवक्ता पति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. अधिवक्ता ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी और उसके प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
कैंट के गांव चनेहटा निवासी अधिवक्ता कमल कुमार सागर की शादी करीब 11 साल पहले रामपुर की कोमल के साथ हुई थी. उनके चार और पांच साल के दो बच्चे भी हैं. परिवार वालों के मुताबिक कोमल का शामली के एक युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते वह अक्सर मायके चली जाती थी. करीब तीन महीने पहले कोमल अपने मायके से ही प्रेमी के साथ चली गई. बच्चे मायके में थे और कमल उसे समझाकर लाने की कोशिश करता रहा.
कोमल और उसके प्रेमी की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. प्रेमी के साथ जाने के बाद वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके साथ फोटो और वीडियो भी शेयर करने लगी. इससे कमल डिप्रेशन में आ गए और रविवार रात घर में ही जहर खा लिया परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
कमल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी पत्नी कोमल पिछले तीन महीने से शामली के झनझना गांव के रहने वाले युवक विशाल के साथ है. सुसाइड नोट में कमल ने लिखा है कि उनकी पत्नी बच्चों को छोड़कर विशाल के साथ चली गयी और वह यह सब सहन नहीं कर पा रहे, इसलिए उन्होंने खुदकुशी की. सुसाइड नोट के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो व सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं. परिवार ने इन्हें सबूत के रूप में पुलिस को सौंप दिया है.
