थूक लगा के शख्स की मसाज कर रहा था नाई, वीडियो हुआ वायरल

haircut-g95f0f4efc_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

यूपी के शामली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वायरल वीडियो एक सैलून का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक युवक नाई का काम करता नजर आ रहा है.

आरोपी नाई एक शख्स के चेहरे का मसाज कर रहा है जिसमें युवक अपने थूक का इस्तेमाल कर रहा है. वो अपने हाथों पर थूक लगा कर ग्राहक का मसाज कर रहा है. युवक की इस घटिया हरकत को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वायरल वीडियो भवन थाना क्षेत्र के भनेड़ा उद्दा गांव का है. आरोपी चेहरे की मसाज करते हए थूक लगाकर मसाज करता हुआ नजर आया.

नाई के इस घटिया मानसिकता की वजह क्या है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

वहीं सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया की नाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ गंदी हरकत कर रहा है. फिलहाल वीडियो के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!