हिन्दू युवक की बेहरमी से हत्या पर आया बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बयान, क्या कहा ?

Muhammad Yunus (1)

बांग्लादेश में इस समय है मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

हिन्दू युवक की बेहरमी से हत्या पर आया बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बयान, क्या कहा ?

 

बांग्लादेश की सड़कों पर एक बार फिर खूनी खेल हो रहा है. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही है. इसी बीच कथित ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. अब यूनुस की सरकार ने दिखावे की संवेदना जताते हुए हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा की है.

हिंदू युवक के हत्या की यह घटना एक छात्र नेता की मौत के बाद भड़के ताजा हिंसक प्रदर्शनों के बीच हुई. इस हत्या को लेकर यूनुस की सरकार ने कहा है कि ‘नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.’ यूनुस सरकार ने कहा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो कपड़े की एक फैक्ट्री में काम करता था. युवक एक युवा गारमेंट फैक्ट्री कर्मी था और भालुका उपजिला के दुबलिया पाड़ा इलाके में किराए पर रहता था. पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों के एक समूह ने उस पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और गुरुवार रात करीब 9 बजे उस पर हमला कर दिया.

इस भीड़ हत्या पर यूनुस की सरकार ने बयान जारी कर कहा, “मायमनसिंह में एक हिंदू युवक की पिटाई और हत्या की घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं. नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. इस क्रूर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!