T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेशी टीम, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

Bangaldesh team IANS (1) (1)

फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

Bangladesh will not travel to India for T20 WC: Govt advisor Asif Nazrul

 

बांग्लादेश में युवा एवं खेल मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे आसिफ नजरुल ने रविवार को कहा है कि बांग्लादेशी टीम टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी.

शनिवार को तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश के तेज गेंदबाज) को आगामी आईपीएल से बाहर कर दिया गया था. उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल में रहमान के खेलने का जोरदार विरोध हो रहा था.

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपात बैठक बुलाई जिसमें बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक में ताजा हालात पर चर्चा हुई.

आसिफ नजरुल ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि इस बैठक में BCB ने निर्णय लिया कि बांग्लादेशी टीम टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएगी. उन्होंने लिखा, “बांग्लादेशी टीम विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज यह फैसला लिया है. हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं. इस फैसले को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आक्रामक सांप्रदायिक नीतियों के संदर्भ में लिया गया है.”

इस फैसले ने क्षेत्रीय क्रिकेट और टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. BCB के इस कदम को मौजूदा हालात के मद्देनजर एक बड़ा और संवेदनशील निर्णय माना जा रहा है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!