क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, मैच से पहले इस दिग्गज को मैदान पर आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Big News (1)
The Hindi Post

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, मैच से पहले इस दिग्गज को मैदान पर आया हार्ट अटैक, हुई मौत

 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान शनिवार को एक दुखद घटना घट गई. Dhaka Capitals के सहायक कोच महबूब अली जकी अचानक मैदान पर गिर गए और उनका निधन हो गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 59 वर्षीय जकी को दिल का दौरा पड़ा था.

यह हादसा सिलहट में Bangladesh Premier League (BCB) के मैच से ठीक पहले हुआ. यहां ढाका कैपिटल्स और राजशाही वॉरियर्स की टीमें वार्म-अप कर रही थी. इसी दौरान जकी अचानक मैदान पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

इस दुखद घटना पर Bangladesh Cricket Board ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि महबूब अली जकी, बीसीबी के गेम डेवलपमेंट विभाग में विशेषज्ञ पेस बॉलिंग कोच थे और Dhaka Capitals के सहायक कोच के रूप में Bangladesh Premier League (BPL) टी20 2026 में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

Photo: X/@BCBtigers

BCB ने आगे लिखा कि उनका निधन आज, 27 दिसंबर 2025, को सिलहट में दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ.

BCB ने आगे कहा, “महबूब अली जकी को बांग्लादेश क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों, सहयोगियों और पूरे क्रिकेट जगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है.”


मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पारी के ब्रेक में एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत कोच को श्रद्धांजलि दी.

वहीं, ढाका कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और टीम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है.

महबूब अली जाकी के निधन से बांग्लादेश क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!