देश ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, क्या बोला बांग्लादेश ?
देश ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, क्या बोला बांग्लादेश ?
नई दिल्ली । भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे मौके पर दुनिया के कई देशों ने भारत को शुभकामनाएं दी हैं. इन देशों की लिस्ट में एक नाम बांग्लादेश का भी है. इन दिनों भारत और बांग्लादेश के संबंध काफी नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश ने भारत सरकार और लोगों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं है और दोनों पड़ोसी देशों के बीच दोस्ती और सहयोग की भावना को फिर से पक्का किया है.
भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर, रियाज हमीदुल्लाह ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “77वें गणतंत्र दिवस पर भारत में हर महिला-पुरुष-बच्चे को बांग्लादेश बधाई देता है.” खास बात यह है कि भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने गणतंत्र दिवस की यह बधाई 14 भाषाओं में दी है.
इससे पहले शनिवार को, भारतीय हाई कमीशन ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ढाका में एक रिसेप्शन रखा था. इस इवेंट में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पावर, एनर्जी और मिनरल रिसोर्स के सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. इस इवेंट में बोलते हुए, बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा ने एक डेमोक्रेटिक, स्टेबल, शांतिपूर्ण, प्रोग्रेसिव और इनक्लूसिव बांग्लादेश के लिए भारत के सपोर्ट पर जोर दिया था.
