अयोध्या में रामलीला में रावण दहन पर लगी रोक, ये वजह आई सामने…

ramlila

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

अयोध्या । अयोध्‍या में फिल्मी रामलीला में रावण दहन पर लग रोक गई है. जिला प्रशासन ने रावण दहन की अनुमति नहीं दी है. प्रशासन का कहना है कि रावण दहन गैर पारंपरिक है इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती है.

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ दिन पहले पुलिस वाले रात में एक बजे आए और कमेटी पदाधिकारी को जगाकर उठा ले गए. हम सब वहां पहुंचे. इस दौरान कोई अधिकारी नहीं मिला केवल सिपाही मौजूद थे. आईजी और डीएम को कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा. हमारा कहना है कि रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो रावण के पुतले को दहन नहीं किया जाएगा. अभी तक बिना अनुमति के कोई काम नहीं किया गया है.

उन्‍होंने कहा कि हमारे जानने वाले जज हैं. हमने उनसे बात की. उन्‍होंने कहा कि आप रावण दहन नहीं करने की बात लिखित में दे दो. ऐसा करने के बाद पुलिस अधिकारी सामने आ गए. पुलिस हमारे पदाधिकारियों को रात के समय उठाकर ले गए, क्‍या हम आतंकवादी हैं?

बता दे कि 22 सितंबर से राम कथा पार्क में फिल्मी रामलीला चल रही है और 2 अक्टूबर को रावण दहन होना था. इस कार्यक्रम के लिए 240 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना था. अयोध्या की सुरक्षा और गैर पारंपरिक कार्यक्रम को लेकर रावण दहन की इजाजत नहीं मिली. इस दौरान सिर्फ रामलीला चलती रहेंगी.

फिल्मी रामलीला में रवि किशन, मनोज तिवारी, अवतार गिल, राकेश बेदी, बिंदु दारा सिंह, मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा जैसे कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं.

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अयोध्या प्रशासन ने वीडियो बयान जारी किया. सुभाष मलिक ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह उनके पदाधिकारियों को रात में उठा ले गए.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!