फोर्ब्स की सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की सूची में मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर

Mukesh-Ambani IANS

(फाइल फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली: मौजूदा आईपीएल चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की सूची में से अपना पहला स्थान गंवा दिया है और अब वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी पिछले साल इस सूची में पहले स्थान पर थे, लेकिन इस बार माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बुल्मर ने उन्हें पछाड़ दिया है। बुल्मर एनबीए की टीम लांस एंजेल्स क्लीपर्स के मालिक है।

रिलायंस के शेयरों में गिरावट के बाद भी उन्होंने इंग्लैंड फुटबाल क्लब चेल्सी के मालिक रोमान अब्रामोविक, आर्सेनल के मालिक स्टान क्रोएंके और डिएटरिच माटेस्टिच, न्यूयॉर्क रेड बुल्स के मालिक, रेड बुल रेसिंग और स्कडुरेरिया अल्फातुरी के पीछे छोड़ दिया है।

फोर्ब्स ने जब सूची बनाई थी तब मुकेश अंबानी की कमाई 36.8 करोड डॉलर थी, जबकि बुल्मर की कमाई 52.7 करोड़ डॉलर थी। फोर्ब्स रियल के मुताबिक इन दोनों की कमाई हालांकि बढ़ी है और यह 53.8 करोड़ डॉलर हो गई है, जबकि बुल्मर की कमाई 65.4 करोड़ डॉलर हो गई है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है।

–आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!