सात साल की बच्ची से रेप, आरोपी भी है उसी उम्र के

Rape-Molestation-Depositphotos_238915278_S-1 (2)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

यूपी के बलिया से रेप का एक मामला सामने आया है. यहां सात साल की बच्‍ची से कथित तौर पर रेप किया गया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी सात और आठ साल के नाबालिग लड़के हैं.

पुलिस ने बताया कि रेप की यह घटना शुक्रवार दोपहर की है. शुक्रवार दोपहर को सात-आठ साल की उम्र के लड़की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बच्‍ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. पहले उसे बलिया के जिला महिला चिकित्‍सालय ले जाया गया था बाद में वहां से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया.

पुलिस मामले की जांच के साथ विधिक कार्यवाही की तैयारी में जुटी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!