“कांग्रेस छोड़ दो…”, बजरंग पुनिया को मिली जान से मारने की धमकी

Wrestler Bajrang Punia secures semifinal spot with stunning win over Iranian (Ld)

𝐏𝐡𝐨𝐭𝐨: 𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें WhatsApp पर मिली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी विदेशी नंबर से बजरंग पुनिया को यह धमकी मिली है.

इसमें लिखा है, “बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए यह अच्छा नही होगा. ये हमारा आखिरी संदेश है. चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं. जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है.”

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस धमकी के बाद बजरंग ने सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!