बजाज पल्सर 150 नए अवतार में लॉन्च, बहुत कुछ है इसमें खास, जानिए इसके बारे में…..

pulser

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

बजाज पल्सर 150 नए अवतार में लॉन्च, बहुत कुछ है इसमें खास, जानिए इसके बारे में…..

 

भारत की सबसे आइकॉनिक परफॉर्मेंस बाइक्स में से एक बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150) अब नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है. बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने इस लेजेंडरी बाइक को LED लाइटिंग, नए कलर और फ्रेश ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया है, ताकि यह आज के राइडर्स की जरूरतों पर भी खरी उतरे और अपनी क्लासिक पहचान भी बनाए रखे. नई पल्सर 150 (Pulsar 150) की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 1.08 लाख से शुरू होती है, जिससे यह अब भी बजट ऑप्शन का वादा निभाती है.

अब रात की राइड और ज्यादा सेफ हो गई है. जी हां, क्योंकि अब इसमें LED हेडलैंप और इंडिकेटर्स मिलते हैं. नई पल्सर 150 में अब LED हेडलैंप और LED ब्लिंकर्स (इंडिकेटर्स) दिए गए हैं, जो पहले के मुकाबले बेहतर रोशनी और विजिबिलिटी देते हैं. इससे रात में राइड करना ज्यादा सुरक्षित होगा. इससे डेली के सफर में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. सबसे खास बात यह है कि LED अपग्रेड के बावजूद बाइक का क्लासिक पल्सर (Pulsar) लुक बरकरार रखा गया है.

बजाज (Bajaj) ने पल्सर 150 (Pulsar 150) के मस्क्युलर और स्पोर्टी स्टांस से कोई समझौता नहीं किया है. लेकिन, इसे और यूथफुल बनाने के लिए नए कलर ऑप्शंस और अपडेटेड ग्राफिक्स जोड़े गए हैं. इससे बाइक दिखने में ज्यादा मॉडर्न लगती है, लेकिन पल्सर (Pulsar) की पहचान तुरंत समझ आ जाती है.

नए बजाज पल्सर 150 की कीमत तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है.

वैरिएंट पल्सर 150 SD – कीमत *1,08,772, पल्सर 150 SD UG- कीमत *1,11,669, पल्सर 150 TD UG ₹1,15,481

इस प्राइस रेंज में पल्सर 150 (Pulsar 150) अब भी भारत की सबसे भरोसेमंद और वैल्यू फॉर-मनी 150cc बाइक्स में गिनी जाती है.

नई अपडेट के बावजूद पल्सर 150 (Pulsar 150) की परफॉर्मेंस, राइडिंग कम्फर्ट, रिलायबिलिटी पहले जैसी ही बनी हुई है. यही वजह है कि यह बाइक स्टूडेंट्स, ऑफिस कम्यूटर्स और लॉन्ग-टर्म यूजर्स सभी के बीच आज भी पॉपुलर है.

पल्सर (Pulsar) सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक लीगेसी है. इसने भारत में स्पोर्ट्स मोटरसाइक्लिंग को नई पहचान दी. इसके अलावा पावर, परफॉर्मेंस और थ्रिल को आम राइडर्स तक पहुंचाया है. DTS-i जैसी टेक्नोलॉजी के जरिए परफॉर्मेंस को सुलभ बनाया और नई पल्सर 150 उसी विरासत को आगे बढ़ाती है. इसमें क्लासिक डिजाइन देखने को मिलती है. ये अब मॉडर्न LED टेक्नोलॉजी के साथ आती है.

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट (Motorcycle Business Unit) के प्रेसिडेंट सरंग कनाडे ने कहा कि पल्सर 150 (Pulsar 150) ने कई जेन के लिए परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग को परिभाषित किया है. इस अपडेट के साथ हमने इसके क्लासिक कैरेक्टर को बनाए रखते हुए LED लाइटिंग जोड़ी है, ताकि पल्सर 150 आज भी प्रासंगिक, पहचानने योग्य और डेफिनेटली डेरिंग बनी रहे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!