बिहार के पूर्णिया में बाहुबली नेता गिरफ्तार, घर से बरामद हुई एके-47 और मिला हथियारों का जखीरा

AK 47 (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

पूर्णिया | पुलिस ने बिहार के पूर्णिया में एक बाहुबली नेता को एक एके-47 राइफल तथा अन्‍य हथियारों और कई राउंड कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

इन नेता की पहचान अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के रूप में हुई है, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.

पूर्णिया सदर के एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया, ”शुक्रवार को प्रभात कॉलोनी स्थित अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के आवास पर छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल और इसके 10 जिंदा कारतूस, दो पिस्तौल, एक राइफल और 14 अन्य कारतूस तथा कई अन्य हथियार बरामद किए गए. इसके बाद बिट्टू सिंह उसे गिरफ्तार कर लिया गया.”

इस संबंध में यहां के हाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.

बिट्टू सिंह के अलावा उसके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस स्टेशन ले जाए जाने के दौरान बिट्टू सिंह ने मीडिया को बताया,”जिस समय पुलिस मेरे घर आई, मैं सो रहा था. पुलिस ने मुझ पर आरोप लगाया है कि मैंने घर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जमा किया हुआ है.”

बिट्टू ने कहा, “मैंने उनसे मेरे घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने को कहा. लेकिन उन्होंने मेरी एक भी नहीं सुनी और अब मुझे पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं.”

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टू सिंह की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति को उनके विरोधियों द्वारा फंसाया जा रहा है क्योंकि यह चुनाव का समय है. उन्होंने दावा किया, “मेरे पति हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए है. वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में बंद थे. ऐसी स्थिति में वह घर के अंदर हथियार रखने का जोखिम नहीं लेंगे. क्योंकि यह चुनाव का समय है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!