सिंगर बादशाह का कटा 15,000 का चालान, क्या गलती की उन्होंने?

Badshah (1)
The Hindi Post

गुरुग्राम | फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर रैपर-गायक बादशाह के काफिले का गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया. पुलिस ने 15,500 रुपये का चालान काटा है.

दरअसल, बादशाह पंजाबी सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे. इस दौरान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो गया. पुलिस ने इसी मौके पर बादशाह का चालान काट दिया.

जानकारी के अनुसार, बादशाह का काफिला जैसे ही गुरुग्राम के बादशाहपुर पहुंचा तो उनके काफिले ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बादशाहपुर से एरिया मॉल तक गलत तरफ ड्राइविंग की. इसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं.

मामले को लेकर गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप ने कहा, “पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि एक काफिला निकला जिसमें तीन में से केवल एक गाड़ी में नंबर प्लेट था. थार गाड़ी में नंबर प्लेट लगी हुई थी. काफिले में जो बाकी गाड़ियां थी उसमें अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी.”

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, “हमें जानकारी मिली कि गाड़ी में रैपर-सिंगर बादशाह बैठे हुए थे. यह गाड़ी पानीपत के दीपेंद्र माली के नाम पंजीकृत है. बादशाह की गाड़ी का चालान कर यह साबित कर दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है फिर चाहे वह कोई वीआईपी ही क्यों ना हो. किसी को भी नियमों की धज्जियां उड़ाने का कोई अधिकार नहीं है. चालान केवल एक गाड़ी का कटा है शेष अन्य दो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जैसे ही जानकारी मिलती है सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

करण सिंह औजला के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे बादशाह ने इवेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था जिसमें वह स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे करण औजला से गले मिलते नजर आ रहे थे.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!