अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की नई तस्वीर आई सामने

The Hindi Post
The Hindi Post

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है.

अब अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की नई तस्वीर सामने आई है. अभी विधान के अनुसार भगवान की आंखों पर पट्टी बांधी गई है. प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद आंखों से पट्टी खोली जाएगी.

Lord Ram Idol 2 (1)

इससे पहले गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम लला के विग्रह को स्थापित किया गया था. मंत्रोच्चार विधि कर और पूजन विधि के साथ भगवान राम के इस विग्रह को आसन पर विराजित किया गया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!