यूपी: अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी हुए रिटायर

Avanish Awasthi (1)

अवनीश अवस्थी (फाइल फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी बुधवार को आखिरकार सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल सका।

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी है। पिछले 5.5 साल की योगी आदित्यनाथ सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया। वह महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

अवस्थी, उत्तर प्रदेश. एक्सप्र्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के सीईओ थे। उन्होंने सूचना विभाग का भी नेतृत्व किया।

प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना, संजय प्रसाद को गृह विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अवनीश अवस्थी को एक साल का सेवा विस्तार मिल जाए। यह सस्पेंस बुधवार शाम को खत्म हो गया जब उनको सेवा विस्तार नहीं मिला और वो रिटायर हो गए।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!