ऑटो एक्सपो 2023 : टोयोटा पवेलियन में शॉर्ट सर्किट, निकली आग की लपटें

Fire In Auto Expo (1)
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 में एक से एक शानदार और लग्जरी गाड़ियां लोगों के सामने प्रदर्शित की जा रही है.

इसी बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के मुताबिक, टोयोटा के पवेलियन में सीलिंग के ऊपर शॉर्ट सर्किट हो गया. इसके चलते आग की तेज लपटें दिखाई देने लगी. आनन-फानन आग बुझाई गई. इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ है.

ऑटो एक्सपो में हॉल नंबर 9 में टोयोटा के पवेलियन में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार देर शाम आग लग गई. वहां मौजूद सुरक्षा व दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया.

आग बुझाने में यदि जरा सी लापरवाही हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था. हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार में ऊपर की तरफ शॉर्ट सर्किट से मामूली आग लग गई थी जिससे तुरंत काबू पा लिया गया.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!