महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन

Arun Gandhi (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

कोल्हापुर | सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे और महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया. उनके बेटे ने यह जानकारी दी. वह 89 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं.

खुद को ‘पीस फार्मर’ बताने वाले अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज शाम कोल्हापुर में होगा.

उन्होंने बेथानी हेगेडस के साथ ‘कस्तूरबा, द फॉरगॉटन वुमन’, ‘ग्रैंडफादर गांधी’ और इवान तुर्क द्वारा सचित्र, ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ आदि किताबें लिखी थी.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!