इस देश के प्रधानमंत्री ने 62 की उम्र में की शादी, पीएम मोदी ने दी बधाई

Wedding Ring ChatGPT Image Dec 1, 2025, 01_25_11 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

इस देश के प्रधानमंत्री ने 62 की उम्र में की शादी, पीएम मोदी ने दी बधाई….

 

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन से शनिवार दोपहर शादी कर ली. इसकी तस्दीक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की. दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे.

यह पहली बार है जब किसी मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान विवाह रचाया है. दोनों पांच साल पहले पहली बार मेलबर्न में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मिले थे.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री आवास – द लॉज में शादी समारोह संपन्न हुआ. अल्बनीज ने एक्स पर अंगूठी वाली इमोजी के साथ लिखा, “मैरिड!”

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार के लोग और कुछ करीबी मित्र इस विवाह में शामिल हुए. अल्बनीज का बेटा नाथन और हेडन के माता-पिता बिल और पॉलीन शादी के गवाह बने.

शादी के बाद पति-पत्नी ने एक साझा बयान जारी किया. उन्होंने कहा, “हम अपनी आने वाली जिंदगी साथ में बिताने का संकल्प ले काफी प्रसन्न हैं.”

एबीसी.नेट.एयू ने रिपोर्ट किया कि परंपरानुसार हेडन की पांच साल की भतीजी एला फूल लेकर पहुंची जबकि प्रधानमंत्री का पेट टोटो अंगूठी लेकर विवाह स्थल तक पहुंचा.

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को शादी की बधाई दी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!