हमलावरों ने सब-इंस्पेक्टर के सिर में मारी गोली, हुई मौत, 2 अन्य घायल

Army IANS (3)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

इंफाल | मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई में बुधवार को अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की हत्या कर दी. फायरिंग में दो ग्राम रक्षा स्वयंसेवक (वीडीवी) भी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

शहीद सब-इंस्पेक्टर का नाम ओंखोमांग था. सब-इंस्पेक्टर ओंखोमांग के सिर में गोली लगी थी. उन्हें तत्काल इलाज के लिए चुराचांदपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं फायरिंग में गोली लगने से घायल दो वीडीवी का अस्पताल में इलाज जारी है.

पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी के बाद चिंगफेई गांव में वीडीवी से बात कर रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ इलाके में पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!