ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर अमेरिका-इजरायल का हमला, रेडियोएक्टिव रिसाव की……..
(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर अमेरिका-इजरायल का हमला, रेडियोएक्टिव रिसाव की……..
तेहरान | एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (ईरान की सरकारी एजेंसी) ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर शनिवार सुबह हमला किया. स्थानीय मीडिया एजेंसी ने एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन के हवाले से इसकी जानकारी दी है.
एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ने तसनीम न्यूज एजेंसी से कहा, “यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायली शासन ने नतांज एनरिचमेंट कॉम्प्लेक्स को शनिवार सुबह निशाना बनाया.” ऑर्गनाइजेशन ने यह भी कहा गया कि सेंट्रल ईरान के इलाके में “रेडियोएक्टिव (खतरनाक परमाणु) रिसाव होने की कोई खबर नहीं है.”
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पास रहने वाले लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है. यूएस-इजरायल सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद ही नतांज पर हमले की खबर आई थी. 3 मार्च को इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की थी कि ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी में प्रवेश द्वार के पास मौजूद इमारतों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है.
इजरायल की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह बयान आया था. पिछले दो दिनों की सैटेलाइट तस्वीरों में यूएस-इजरायली बमबारी अभियान के दौरान हुए नुकसान को साफ तौर पर दिखाया गया था. परमाणु कार्यक्रमों पर नजर रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स को हुए नुकसान की पुष्टि की थी.
आईएएनएस
ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमला, रेडियोएक्टिव रिसाव की खबर नहीं
