“अभी नसल खत्म नहीं हुई, अतीक का बेटा अली जिंदा है.. हिसाब पूरा लिया जाएगा..” सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल, UP पुलिस ने दर्ज किया केस

Ateek Ahmed (4) (1)

अतीक अहमद (फाइल फोटो)

The Hindi Post

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद ओर उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में SIT की जांच जारी है.

अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें अतीक-अशरफ की हत्या का ‘बदला’ लेने की बात कही गई है.

‘द सज्जाद मुगल’ नाम के ट्विटर यूजर के वेरिफिएड ट्विटर अकाउंट से 25 अप्रैल की शाम को लिखा था, “अभी नसल ख़त्म नहीं हुई अतिक का ये बेटा अली ज़िंदा है इंशाअल्लाह हालत वक़्त सत्ता बदलेगी फिर इलाहाबाद भी बोला जायेगा हिसाब भी पूरा लिया जायेगा.”

यह पोस्ट जब पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच की गई. इसके बाद, प्रयागराज पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि शिकायतकर्ता मोहम्मद आलमगीर की शिकायत पर प्राथमिकी लिखी गई है. FIR में बताया गया है कि यह पोस्ट ‘द सज्जाद मुगल’ नाम के एक ट्विटर हैंडल से की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मोहम्मद आलमगीर की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!