झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत
फोटो: आईएएनएस
झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत
“झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत!” भाई से मिलने जाते समय तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दोस्त की भी गई जान#AtiqAhmed #AbanAhmed #Jhansi #RoadAccident #BreakingNews pic.twitter.com/fPapuXMO1A
— nationalist vaibhav tiwari (@vaibhavpress) August 6, 2026
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी प्रयागराज के निवासी बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतकों में एक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र अबान अहमद के रूप में हुई है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान अहमद और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को वहां से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था. वर्तमान में अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है जिससे मिलने के लिए परिवार के सदस्य प्रयागराज से रवाना हुए थे.
IANS
