कथित आबकारी घोटाला मामला : केजरीवाल से 9 घंटे हुई पूछताछ, 56 सवाल पूछे गए, बयान हुए रिकॉर्ड

Arvind Kejriwal IANS (1)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.

पूछताछ रात करीब 8.15 बजे खत्म हुई. केजरीवाल सुबह 11.05 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए थे. इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई.

उन्होंने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मियों से कहा कि उनसे CBI ने 56 सवाल पूछे थे जिसके उन्होंने जवाब दे दिए.

केजरीवाल ने कहा, “AAP एक कटार ईमानदार पार्टी है. हमने कुछ भी गलत नहीं किया हैं. उन्होंने मुझसे 56 सवाल पूछे. यह पूरा मामला फर्जी है. उनके पास हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं है. कोई सबूत नहीं है. पूरा मामला गंदी खराब राजनीति का है.”

केजरीवाल से AAP नेता विजय नायर और व्यवसायी समीर महेंद्रू के बारे में पूछा गया. उनसे यह भी पूछा गया कि शराब नीति लागू होने से पहले कैसे लीक हो गई.

CBI के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने केजरीवाल के बयान दर्ज किए.

इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है और अब वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं.

दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इसी मामले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह सलाखों के पीछे हैं.

दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सीबीआई मुख्यालय और उसके आसपास धारा 144 लगा दी थी और 1,305 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!