असद के एनकाउंटर पर बोला चाचा अशरफ – “अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया..”

Ateek Ahmed And Ashraf (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम पुलिस मुठभेड़ में 13 अप्रैल को झांसी (उत्तर प्रदेश) में मारे गए.

UP पुलिस के अनुसार, असद और गुलाम को सरेंडर करने को कहा गया था पर उन्होंने ऐसा नहीं किया और फायरिंग करनी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें असद और गुलाम मारे गए.

शुक्रवार रात को मीडिया कर्मियों ने अतीक से बेटे असद के एनकाउंटर पर जब सवाल किया वो कुछ नहीं बोला. वो बिलकुल शांत रहा. उसके चेहरे पर शिकन थी. वो परेशान लग रहा था.

पर असद के चाचा यानि अशरफ ने कहा, “अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!