मुख्तार अंसारी की मौत पर असदुद्दीन औवेसी ने दी प्रतिक्रिया
असदुद्दीन औवेसी (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)
नई दिल्ली | माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. औवेसी ने मुख्तार की मौत पर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है. उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार का हवाला देते हुए कहा कि उनका परिवार जो कह रहा है, उसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
ओवैसी ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, “इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन. अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें. गाजीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया. मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें ज़हर दिया गया था. बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जोह नहीं दिया. निंदनीय और अफसोसजनक.
इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। @AfzalAnsariMP @yusufpore ग़ाज़ीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया। मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप… pic.twitter.com/zMbA0txKDK
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 28, 2024
औवेसी ने आगे कहा कि यह दूसरी ऐसी घटना है जब किसी सजायाफ्ता कैदी की न्यायिक हिरासत में मौत हुई हो. इसके साथ ही AIMIM प्रमुख ने इजरायलियों के द्वारा फिलिस्तिनियों पर हो रहे जुल्म का इल्जाम लगाया और लोगों से फिलिस्तिनियों के लिए दुआ करने की बात कही.
एक सभा को संबोधित करते हुए औवेसी ने कहा, “आप इन फिलिस्तिनियों के लिए भी दुआ करिए, अल्लाह रज्जाक है, अल्लाह उनको रिज्क़ दे. अल्लाह शाफी है उनको दवाओं का इंतजाम कर दे. अल्लाह जब्बार है, अल्लाह इन जालिम इजरायलियों से इन्हें निजात दे. वहां बच्चे भूखे मर रहे हैं.”
उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि फिलिस्तीन में नरसंहार हो रहा है. इजरायली सेना पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. आलम यह है कि वह फिलिस्तिनियों के शवों को कब्र से निकालकर इजरायली अपने फौज के कुत्तों को खिला रहे हैं. औवेसी ने फिलिस्तिनियों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि याद रखें इजरायल के सभी अत्याचारों का हिसाब कयामत के दिन किया जाएगा.
आईएएनएस
