कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद

Arms recovered in J&K
The Hindi Post

श्रीनगर | उत्तरी कश्मीर के बारामूला में एलओसी के पास सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। सेना ने कहा कि बुधवार को एलओसी के पास दुलांजा उरी में जारी ऑपरेशन दो एम-16 राइफल(पाकिस्तानी ऑरिजिन), दो पिस्तौल 0.30 सीएएल(पाकिस्तानी ऑरिजिन), चार एम-16 मैग्जिन और चार पिस्तौल मैग्जिन की बरामदगी के साथ समाप्त हुआ।

क्षेत्र में एलओसी से कश्मीर में आतंकवादियों के लिए हथियार भेजे जाने की खुफिया जानकारी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।

बारामूला के एसएसपी अब्दुल कय्यूम ने कहा, “विश्वसनीय जानकारी थी कि कश्मीर में आतंकवादियों के लिए दुलांजा सेक्टर में कुछ हथियार पहुंचाए गए हैं, जिसके बाद सेना और पुलिस टीम ने एक तलाशी अभियान लॉन्च किया और एम-16 राइफल्स समेत भारी संख्या में हथियार बरामद किए।”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!