इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट में पैसेंजर और एयर होस्टेस के बीच हुई जोरदार बहस, VIDEO हुआ वायरल
इंडिगो एयरलाइन्स की एक एयर होस्टेस और पैसेंजर के बीच तीखी नोक-झोंक और बहस करने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा कि यह घटना इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट में हुई.
जानकारी के अनुसार, यात्री और एयर होस्टेस के बीच विवाद विमान में परोसे जाने वाले खाने को लेकर था.
वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू का एक सदस्य यात्रियों को खाना परोस रहा था. इसी दौरान बहस हो जाती है. इसके बाद एयर होस्टेस ने यात्री को समझाने की कोशिश की और उनसे चालक दल के साथ विनम्रता से बात करने का अनुरोध किया.
लेकिन यात्री ने चिल्लाना जारी रखा और एयर होस्टेस पर चिल्लाते हुए कहा, ‘चुप रहो’. इस पर एयर होस्टेस ने भी यात्री को पलट कर ‘शट अप’, कह दिया. एयर होस्टेस ने यात्री को अपने लहजे पर ध्यान देने और चालक दल से इस तरह से बात न करने को कहा.
इस दौरान एयर होस्टेस ने कहा कि “मैं कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं”
इतने में एक अन्य एयर होस्टेस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की. लेकिन एयर होस्टेस और यात्री के बीच की बहस जारी रही. मामला तब बिगड़ गया जब यात्री ने एयर होस्टेस को ‘नौकर’ कह दिया. तब एयर होस्टेस ने कहा, ‘मैं एक कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं.’
देखे वीडियो –
On 16th December
Istanbul flight to Delhi.This is pathetic of that flyer to
treat the crew member like this.The audacity of that man to call।her a servant.
I am so glad that the crew
member gave it back – i hope the।man is put on a no fly list and @JM_Scindia#Indigo
1/2 pic.twitter.com/TNBohQdbrf— Ruby Arun रूबी अरुण روبی ارون (@arunruby08) December 21, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
